---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

UGC NET December 2022: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन होंगे बंद, जल्द करें अप्लाई

UGC NET December 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) अगले सप्ताह यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगी। UGC NET दिसंबर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 जनवरी, 2023 को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार NTA UGC NET की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। आवेदन लिंक 17 जनवरी, 2023 […]

---विज्ञापन---

UGC NET December 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) अगले सप्ताह यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगी। UGC NET दिसंबर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 जनवरी, 2023 को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार NTA UGC NET की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं।

आवेदन लिंक 17 जनवरी, 2023 को शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगा। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2023 तक है। करेक्शन विंडो 19 जनवरी को खुलेगी और 20 जनवरी, 2022 को बंद होगी।

---विज्ञापन---

UGC NET December 2022 Registration Link

UGC NET December 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • UGC NET की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट दिसंबर 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें या खुद को रजिस्टर्ड करें।
  • पंजीकरण हो जाने के बाद, खाते में प्रवेश करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पेज पर क्लिक करें।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

एक उम्मीदवार द्वारा केवल एक आवेदन जमा किया जाना है। किसी भी परिस्थिति में, उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक से अधिक आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ बाद में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 13, 2023 04:02 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola