Niharika Gupta
Read More
UGC NET December 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट 23 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार परीक्षा के लिए एनटीए यूजीसी की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2023 तक थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, विस्तारित तिथि 21 जनवरी से 23 जनवरी, 2023 तक है। आवेदन शुल्क के सफल अंतिम लेनदेन की अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2023 तक है। उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान दर्ज की गई सभी जानकारी सही है। चूंकि यह विस्तारित समय अवधि है, कोई सुधार सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।