UGC NET December 2022: NTA ने यूजी नेट के लिए आयु सीमा में किया बदलाव, यहां देखें जरूरी नोटिस

UGC NET 2023

UGC NET 2023

विज्ञापन

UGC NET December 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2022 के लिए ऊपरी आयु सीमा पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। एजेंसी द्वारा JRF के लिए ऊपरी आयु सीमा को संशोधित किया गया है। आधिकारिक सूचना उम्मीदवारों के लिए एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर उपलब्ध है।

जेआरएफ के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की गणना करने की अंतिम तिथि तय करने के लिए उम्मीदवारों से कुछ अभ्यावेदन प्राप्त करने के बाद एजेंसी ने जेआरएफ के लिए ऊपरी आयु सीमा में संशोधन किया है।

Advertisment

आधिकारिक नोटिस के अनुसार UGC के NET ब्यूरो (पत्र संख्या 4-1/2019 (NET/NTA) दिनांक 02 जनवरी 2023) ने NTA से JRF के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा को 01.02.2023 के बजाय 01.12.2022 तय करने का अनुरोध किया है। इसलिए, एजेंसी ने निर्णय लिया है कि दिसंबर 2022 UGC NET के लिए JRF आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित करने की अंतिम तिथि 01.12.2022 है।

विज्ञापन

ओबीसी-एनसीएल/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर श्रेणियों और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी। रिसर्च अनुभव वाले उम्मीदवारों और नोटिस पर उपलब्ध कुछ अन्य श्रेणियों को भी छूट प्रदान की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2023 है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2023 तक है. परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ