UGC-NET Result 2025 Date: अगर आपने दिसंबर से जनवरी तक चली यूजीसी नेट परीक्षा के उम्मीदवार हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है. दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने X अकाउंट पर आधिकारिक तौर पर संकेत दिया है कि 4 फरवरी 2026 को परिणाम घोषित किए जा सकते हैं.
बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पक्की तारीख नहीं बताई है, बल्कि 4 फरवरी को एक संभावित तारीख बताया है, इसलिए रिजल्ट डेट में बदलाव भी हो सकता है. रिजल्ट (UGC NET Result 2026) जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
---खबर नीचे जारी है---
रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) तैयार रखनी होगी. रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की (Final Answer Key) और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे.
---खबर नीचे जारी है---
स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर 'UGC NET December 2025 Result' के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
- सिक्योरिटी पिन (Captcha) भरकर 'Submit' बटन दबाएं.
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
इस परीक्षा में लगभग 7.35 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. टॉप 6% उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य घोषित किया जाएगा, जबकि उनमें से उच्च रैंक वालों को JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) मिलेगी.
---खबर नीचे जारी है---
कितनी जा सकती है कटऑफ
UGC NET के नतीजों के साथ अक्सर Subject-wise Cut-off सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है. क्योंकि परीक्षा का लेवल पिछले सालों के मुकाबले थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा है, इसलिए कट-ऑफ में थोड़े बदलाव की उम्मीद है. यहां प्रमुख विषयों के लिए एक अपेक्षित कट-ऑफ लिस्ट दी गई है (General Category के लिए):
---खबर नीचे जारी है---
हिंदी (Hindi): 68% - 72% (JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर), 60% - 64% (सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर)
इतिहास (History): 66% - 70% (JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर), 58% - 62% (सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर)
राजनीति विज्ञान (Pol. Science): 67% - 71% (JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर), 59% - 63% (सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर)
वाणिज्य (Commerce): 65% - 69% (JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर), 56% - 60% (सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर)
अंग्रेजी (English): 64% - 68% (JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर), 54% - 58% (सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर)
भूगोल (Geography): 68% - 72% (JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर), 60% - 64% (सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर)
---खबर नीचे जारी है---