UGC-NET 2023 से जुड़ी अहम खबर, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Author: Sumit Kumar
Dec 04, 2023 11:32 PM IST
UGC-NET DEC 2023 Admit Card Release: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) नेट (NET) दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एडमिट कार्ड 6, 7 और 8 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किए गए हैं।
कब आयोजित होगी परीक्षा?
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 6 से 22 दिसंबर के बीच निर्धारित है। यूजीसी देश भर के चयनित शहरों में 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 आयोजित कर रहा है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, वैसे उम्मीदवार जो यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 6,7,8 दिसंबर को निर्धारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (How to Download UGC-NET DEC 2023 Admit Card?)
अगर आपने भी यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आप आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। इसके बाद आपको होम पेज पर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एडमिट कार्ड लिंक दिखाई देगा जहां आपको क्लिक करना होगा। इतना करने के बाद आप अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करें और एडमिट कार्ड की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।
ये भी पढ़ेंः सभी विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में बनें पीएम मोदी की तस्वीर के साथ सेल्फी प्वॉइंट, UGC ने भेजा पत्र
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र से जुड़े नियमों का जिक्र किया रहता है। इसलिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले निर्देशों को एक बार जरूर पढ़ लें और उसे फॉलो करें। ऐसा नहीं करने पर आपको परीक्षा देने से रोका जा सकता है।