UGC NET Answer key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की आंसर-की जारी करेगी। UGC NET की प्रोविशनल आंसर-की ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी, जिसे उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा की आंसर-की एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। परीक्षा की आंसर-की देखने के लिए आपके पास लॉग इन आईडी और पासवर्ड होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

UGC NET Answer key 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर, आंसर की चेक करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना यूजीसी नेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और आवश्यक अन्य क्रेडेंशियल भर कर सब्मिट करें।
  • आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे चेक करके डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट कर लें।

UGC NET की आंसर-की के साथ, NTA प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं भी जारी करेगा। उसके बाद, आंसर-की और दर्ज प्रतिक्रियाओं पर आपत्तियां उठाने के लिए एक विंडो प्रदान की जाएगी, जिसके लिए प्रति प्रश्न शुल्क देय है। यूजीसी नेट दिसंबर की परीक्षा 5 फेज में हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ