UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट जून सेशन की आंसर-की आज हो सकती है जारी, इस तरह से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

UGC NET Answer Key 2023
Edited By Niharika Gupta

UGC NET Answer Key 2023
UGC NET Answer Key 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा ( UGC NET 2023) के जून परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जल्द जारी करेगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आंसर-की आज यानि कि 4 जुलाई को जारी की सकती है। हालांकि, अभी तक एनटीए की तरफ से आंसर-की जारी करने को लेकर कोई भी ऐलान नहीं किया गया है।
एनटीए पहले यूजीसी नेट जून 2023 की प्रोविशनल आंसर-की जारी करेगा और फिर उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित करेगा। विंडो बंद होने के बाद, उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया की समीक्षा की जाएगी और उसके अनुसार फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी। फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
आपको बता दें कि यूजीसी नेट की परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करते हैं। बिना इस परीक्षा को पास किए कोई भी अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: