UGC NET 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आज शाम तक जारी किया जाएगा।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
13 जून से शुरू होगी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून तक किया जाएगा। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है।
UGC NET 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर UGC NET 2023 Admit Card की लिंक पर क्लिक करें
– इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
– अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
UGC NET 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
यूजीसी नेट परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इसमे 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय भी दिया जाएगा। परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
2 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
2 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
2 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
7 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
7 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
12 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
12 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines