UGC NET Exam: यूजीसी नेट परीक्षा के रजिस्ट्रेशन कल होंगे बंद, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें रजिस्टर
Edited By Niharika Gupta

UGC NET 2023
Edited By Niharika Gupta

UGC NET 2023
UGC NET December 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को खत्म करेगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ugcnet.nta.nic.in पर 17 जनवरी 2023 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी है। आवेदन लिंक 17 जनवरी, 2023 को शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगा।
उम्मीदवार 19 जनवरी से 20 जनवरी तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं। यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 प्रवेश पत्र फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।
अनारक्षित और ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹1100 है। सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है। आवेदन शुल्क 275 रुपये एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर है।
एक उम्मीदवार द्वारा केवल एक आवेदन जमा किया जाना है। किसी भी परिस्थिति में, उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक से अधिक आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ बाद में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: