UGC NET 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा के फेज 2 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। फेज 2 परीक्षा का आयोजन 19 से लेकर 22 जून 2023 के बीच किया जाना है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
UGC NET Phase 2 Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
UGC NET चरण 2 परीक्षा 19 जून से शुरू होगी जबकि 22 जून 2023 तक आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची 8 जून को जारी की गई थी। वहीं फेज 1 परीक्षा 13 जून से शुरू हुई थी और इसका एडमिट कार्ड 10 जून को जारी हुआ था। ऐसे में परीक्षा की हॉल टिकट 16 जून 2023 तक जारी हो सकती है।
UGC NET 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर UGC NET 2023 Admit Card की लिंक पर क्लिक करें
– इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
– अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
UGC NET 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
यूजीसी नेट परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इसमे 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय भी दिया जाएगा। परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines