UGC NET June 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के जून 2023 सेशन के लिए आज, 31 मई को शाम 5 बजे ऑनलाइन आवेदन बंद कर देगी। योग्य उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन 13 जून 2023 से 22 जून 2023 तक किया जाएगा।
करेक्शन विंडो इस दिन होगी ओपन
यूजीसी नेट जून एग्जाम के लिए सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थी फीस का भुगतान 1 जून 2023 तक कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, आवेदन फॉर्म में चुनिंदा सुधार करने के लिए 2 जून से 3 जून (रात 11:50 बजे) तक एक विंडो दी जाएगी। एनटीए जून के पहले सप्ताह में यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगा और दूसरे सप्ताह में प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य / अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1,150 रुपये है। सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल श्रेणियों के लिए यह 600 रुपये है और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, तीसरे लिंग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 325 रुपये है।
UGC NET June 2023: इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
- यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें।
- अब UGC NET June 2023 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई डिटेल्स भर कर सब्मिट करें।
- आखिरी में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट कर लें।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
23 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines