Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
UGC NET 2023 Exam: यूजीसी (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को यूजीसी नेट 2023 जून सत्र (UGC NET June 2023 Exam) की तारीखों की घोषणा की। यूजीसी नेट जून चक्र 13 से 22 जून, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। दिसंबर 2022 सत्र के लिए यूजीसी नेट 2023 रजिस्ट्रेशन पहले से ही चल रहा है।
उम्मीदवार जून सत्र की तारीखों के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं और यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर दिसंबर 2022 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Release of the Dates for UGC NET June 2023 Cycle:
UGC NET is conducted twice every year by National Testing Agency (NTA) in June & December every year. This is to inform the prospective applicants that the first UGC NET June 2023 Cycle will be conducted from 13 to 22 June 2023.— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) December 30, 2022
यूजीसी के अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि, “यूजीसी नेट जून 2023 का चक्र 13 जून से 22 जून, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा UGC NET परीक्षा हर साल दो बार जून और दिसंबर माह में आयोजित की जाती है”।
For further clarification and latest updates regarding the examination dates and other information, the Candidates are advised to visit https://t.co/cUvZGrYigp and concerned website of the above-mentioned examinations.
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) December 30, 2022
---विज्ञापन---
यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी हैं कि, “परीक्षा की तारीखों और अन्य जानकारी के बारे में अधिक स्पष्टीकरण और नवीनतम अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे nta.ac.in और उपर्युक्त परीक्षाओं की संबंधित वेबसाइट देखें”।
बता दें कि, एक दिन पहले गुरुवार, 29 दिसंबर, 2022 को ही यूजीसी प्रमुख ने यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी। इसके साथ ही दिसंबर चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।