UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

CUET UG 2023
Edited By Niharika Gupta

CUET UG 2023
UGC NET 2023 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 23 मार्च, 2023 को यूजीसी नेट 2023 आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से प्रोविशनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार 23 मार्च से 25 मार्च, 2023 तक आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं। प्रोसेसिंग फीस के भुगतान की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2023 को रात 11.50 बजे तक है। उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा वेरिफिकेशन किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।
और पढ़िए – NEET PG Scorecard 2023: नीट-पीजी का स्कोरकार्ड जारी, जानें कब से शुरू हो सकती है काउंसलिंग?
यूजीसी नेट 2023 आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने वाले कैंडिडेट्स को 200 का शुल्क देना होगा। ध्यान रहें अभ्यर्थियों को प्रत्येक क्वेश्चन के मुताबिक भुगतान करना होगा और यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: