UGC NET Result 2022: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें क्या है पासिंग क्राइटेरिया
Edited By Niharika Gupta

UGC-NET 2022 Results
Edited By Niharika Gupta

UGC-NET 2022 Results
UGC NET 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज किसी समय भी यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) के परिणामों की घोषणा करेगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नतीजे देख सकेंगे।
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2022 को किया गया था। यूजीसी नेट 2022 की आंसर-की और फाइनल आंसर-की जारी की जा चुकी हैं। वर्ष 2021 में यूजीसी नेट के लिए कुल 1266509 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 671288 उपस्थित हुए और 43730 ने परीक्षा पास की थी।
अनारक्षित श्रेणी – 40 प्रतिशत
आरक्षित श्रेणी – 35 प्रतिशत
उम्मीदवारों को हर पेपर में अलग-अलग पास होना होगा। पेपर 1 में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 में से 40 अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 में से 35 अंक प्राप्त करने होते हैं। पेपर 2 में अनारक्षित उम्मीदवारों को 200 में से 70-75 अंक प्राप्त करने होंगे जबकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 65 से 70 होंगे। एससी के लिए 60 से 65 और एसटी के लिए 55 से 60 है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: