UGC NET 2022 Phase 2 Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट जून 2022 और दिसंबर 2021 (UGC NET 2022) के फेज 2 का आयोजन देश भर में 12 अगस्स 2022 से किया जाएगा। इस परीक्षा में लाखों छात्र भाग लेंगे। यूजीसी नेट फेज़ 2 की परीक्षा 12, 13 और 14 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को केंद्र पर कुछ गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है जिनके उल्लंघन पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UGC NET 2022 Phase 2 Guidelines: केंद्र पर इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान
– छात्र परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ कम से कम दो फोटो आईडी ले जाएं। आईडी कार्ड के तौर पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट ले जा सकते हैं।
– उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2021 या जून 2022 के आवेदन में इस्तेमाल की गई फोटो आईडी ही ले जाएं।
– परीक्षा केंद्र पर छात्र दो पेन, पेंसिंल और इरेज़र ले जा सकते हैं।
– केंद्र के अंदर उम्मीदवारों को पानी की बोतल ले जाने की परमिशन है हालांकि बोतल ट्रांसपारेंट होनी चाहिए।
– एग्जाम सेंटर में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच कैमरा, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड जैसे आइटम न लेकर जाएं।
– परीक्षा के दिन शेड्यूल से कम से कम आधे घंटे पहले सेंटर पहुंच जाएं ताकि एंट्री और चेकिंग के बाद भी आपके पास पर्याप्त समय बच जाएं।
– केंद्र पर छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना अनिवार्य है।
UGC NET 2022 Phase 2 Admit card: एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
एनटीए द्वारा परीक्षा के एडमिट कार्ड के जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा का एडमिट कार्ड दो दिन के अंदर जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जा कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines