---विज्ञापन---

UGC NET 2022 Phase 2 admit card: यूजीसी नेट फेज 2 का एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET 2022 Phase 2 admit card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2022 (UGC NET 2022) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून 2022 और दिसंबर 2022 के दूसरे फेज के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी […]

UGC NET 2022 Phase 2 admit card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2022 (UGC NET 2022) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून 2022 और दिसंबर 2022 के दूसरे फेज के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा का आयोजन 12,13 एवं 14 अगस्त 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा में देश भर के लाखों छात्र भाग लेंगे। परीक्षा के एडमिट कार्ड के जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जा कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET 2022 Phase 2 admit card: फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

---विज्ञापन---

– आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
– अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद मुख्य पेज पर उपलब्ध ‘व्यू एडमिट कार्ड’ के लिंक पर क्लिक करें।
– नई विंडो खुलेगी, जहां पर उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि एवं कैप्चा कोड दर्ज कर साइन इन करना होगा।
– अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

UGC NET 2022 Phase 2 admit card: फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 08, 2022 09:28 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola