यूजीसी का इंडिया व्हाट्सएप चैनल लॉन्च, स्टूडेंट्स को अब मिलेगा रीयल टाइम अपडेट

UGC Launches WhatsApp Channel: यूजीसी ने एक व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है। जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा की सभी सूचनाओं को छात्रों को जल्द दिए जाने की है। चैनल के माध्यम से छात्रों को हर अपडेट दिया जाएगा।

UGC Launches WhatsApp Channel

UGC Launches WhatsApp Channel

UGC Launches WhatsApp Channel: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षा पर वास्तविक समय के अपडेट के लिए यूजीसी इंडिया व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया। यूजीसी-इंडिया व्हाट्सएप चैनल लॉन्च के साथ इसकी सहायता से स्टूडेंट्स संकाय, कॉलेज और विश्वविद्यालय की रीयल टाइम अपडेट पा सकेंगे। स्टूडेंट्स इस चैनल को अपने फोन से फॉलो कर सकते हैं।

यूजीसी के अध्यक्ष ने यूजीसी इंडिया व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने यूजीसी इंडिया व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है। चैनल लॉन्च करते समय कहा, “यूजीसी इंडिया व्हाट्सएप चैनल का लॉन्च अधिक समावेशी और सूचित उच्च शिक्षा परिदृश्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रौद्योगिकी को अपनाकर और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले प्लेटफॉर्म का उपयोग करके, यूजीसी अपनी संचार रणनीति को बढ़ावा दिया जाएगा।

व्हाट्सएप चैनल की सुविधाएं

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से सेलेब्स, रिजल्ट और बिजनेस डेवलपमेंट की सभी जानकारी का रियल टाइम में लाभ उठा सकते हैं। दूसरी ओर,स्टूडेंट्स एडमिशन, स्कॉलरशिप और अन्य जानकारी के अपडेट के लिए भी चैनल देख सकेंगे।

यूजीसी Whatsapp चैनल को कैसे जॉइन करें ?

स्टेप – 1. सबसे अपने अपने मोबाइल फोन में WhatsApp को खोलें।
स्टेप – 2. अपडेट सेक्शन में जाकर व्हाट्सएप अपडेट कर लें।
स्टेप – 3. इसके बाद इसको स्क्रॉल करें।
स्टेप – 4. स्क्रॉल करने के बाद यूजीसी इंडिया व्हाट्सएप चैनल सेक्शन मिलेगा।
स्टेप – 5. जहां UGC India टाइप करना होगा।
स्टेप – 6. इसके बाद फॉलो बटन पर क्लिक करके चैनल जॉइन करें ।

इस यूजीसी इंडिया व्हाट्सएप चैनल के अलावा स्टूडेंट्स यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर इससे जुड़ी सभी जानकारी पा सकते है। इसके लिए स्टूडेंट्स कुछ स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ