इस साल JEE Mains या JEE Advanced 2025 में जिन छात्रों को सफलता नहीं मिली है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश में कई ऐसे प्रतिष्ठित प्राइवेट और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जो JEE स्कोर के बिना भी अपने BTech प्रोग्राम में एडमिशन देते हैं। हालांकि, छात्रों को उन कॉलेज या इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एंट्रेंस एग्जाम में पास होना पड़ता है। कई इंस्टीट्यूट ऐसे भी हैं, जो 12वीं के बोर्ड मार्क्स के आधार पर भी एडमिशन देते हैं। आइये जानते हैं उन इंस्टीट्यूट या कॉलेज के बारे में, जहां आप बिना JEE स्कोर के बिना भी इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
बिना JEE स्कोर के इन प्राइवेट इंस्टीट्यूट से करें BTech
अगर प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात करें, तो BITS Pilani एक बहुत ही प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट है, जो अपने तीन कैंपस – पिलानी, गोवा और हैदराबाद में BITSAT एग्जाम के जरिए एडमिशन देता है। इसके अलावा, VIT Vellore भी VITEEE एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करता है, जिसके जरिए इसके वेल्लोर, चेन्नई, भोपाल और अमरावती कैंपस में एडमिशन मिलता है।
वहीं, MIT Manipal भी MET परीक्षा के माध्यम से BTech कोर्स में एडमिशन देता है और यह कॉलेज अपने रिसर्च ओरिएंटेड पाठ्यक्रम के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, SRM University भी SRMJEEE नामक एंट्रेंस एग्जाम लेता है और इसका कैंपस चेन्नई, अमरावती, NCR और सिक्किम में स्थित है।
KIIT Bhubaneswar भी अपने KIITEE एग्जाम के जरिए छात्रों को इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला देता है। वहीं, Symbiosis Institute of Technology (SIT) पुणे छात्रों को अपने इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन देने के लिए SITEEE परीक्षा आयोजित करता है। इसके अलावा, आपके पास Amity University Noida का भी ऑप्शन है, जो एंट्रेंस एग्जाम या 12वीं के अंकों के आधार पर छात्रों को BTech कोर्स में एडमिशन देता है।
सरकारी कॉलेजों में भी बिना JEE के मिलेगा एडमिशन
वहीं, अगर आपके पास पैसों की थोड़ी कमी और इसलिए आप सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो भी आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। Anna University, Chennai के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (CEAU) में TNEA के जरिए 12वीं के नंबरों के आधार पर एडमिशन होता है।
इसी तरह VJTI Mumbai और ICT Mumbai जैसे इंस्टीट्यूट्स में MHT-CET के माध्यम से दाखिला दिया जाता है। गुजरात के MSU Baroda और LDCE Ahmedabad में GUJCET परीक्षा के जरिए एडमिशन मिलता है। वहीं आंध्र प्रदेश में स्थित SVUCE Tirupati भी AP EAMCET के जरिए अपने BTech कोर्स में एडमिशन देता है।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines