हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

12वीं के बाद कर लिए ये डिप्लोमा कोर्स, तो कंपनियां खुद देंगी जॉब ऑफर!

अगर आपने कक्षा 12वीं पास कर रखी और इस कंफ्यूजन में है कि ऐसा कौन सा कोर्स करें कि उस कोर्स को करने के बाद नौकरी के लिए भटना ना पड़े, तो आप नीचे बताए गए डिप्लोमा कोर्स में से कोई एक कोर्स कर आसानी से नौकरी पा सकते हैं।

विज्ञापन

अगर आपने अभी-अभी कक्षा 12वीं पास की है और यह सोच रहे हैं कि ऐसा कौन सा कोर्स करें, जिसे करते के साथ ही नौकरियों की लाइन लग जाए, तो ऐसे में आप नीचे बताए गए कुछ अहम डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। इन डिप्लोमा कोर्स को करने के बाद आप अपनी मनचाही जॉब पा सकेंगे और साथ ही अपनी जॉब के जरिए आप अच्छी खासी मोटी सैलरी भी उठा सकेंगे।

1. डी फार्मा
अगर आप मेडिकल की फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आप डी फार्मा कर सकते हैं। डी फार्मा करने के बाद आप अपना खुद का मेडिकल स्टोर खोल पाएंगे। इसके अलावा आप मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के तौर पर भी काम कर सकेंगे।

2. होटल मैनेजमेंट
कक्षा 12वीं से निकलते ही आप होटल इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकते हैं। इसके लिए आपको 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा हासिल करना होगा।

विज्ञापन

3. कंप्यूटर साइंस
आज के समय में अगर आपके पास कंप्यूटर की नॉलेज नहीं है, तो आपको कोई भी जॉब मिलना मुश्किल है। वहीं अगर आप इसमें महारत हासिल कर लें, तो आपके लिए जॉब की लाइन लग जाएगी. ऐसे में आप कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा ले सकते हैं।

4. एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया
इस कोर्स को करने के बाद आप एनिमेशन के जरिए अच्छा पैसा कमा सकते हैं। साथ ही आप एक ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर भी अपना करियर बना सकेंगे।

विज्ञापन

5. पॉलिटेक्निक और आईटीआई
इस कोर्स को करने के लिए आपको 12वीं खत्म होने का भी इंतजार नहीं करना। आप कक्षा 10वीं के आधार पर भी इसमें ऑफर किए जा रहे कोर्स में डिप्लोमा ले सकते हैं। ये आपको कम समय में अच्छी नौकरी दिला सकता है।

6. नर्सिंग
लड़कियां के लिए यह काफी अच्छा ऑप्शन है। नर्सिंग में डिप्लोमा करके आप किसी भी अस्पताल में आसानी जॉब पा सकती हैं।

विज्ञापन

7. इंटीरियर डिजाइनिंग
जो छात्र आर्ट एंड डिजाइनिंग का शौक रखते हैं, तो वे इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर अपना करियर बना सकते हैं। इस फील्ड में जॉब करना काफी मजेदार रहता है और इनकम भी काफी अच्छी होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola