Study in Abroad: अगर आप विदेश में पड़ना चाहते हैं और यूनाइटेड किंगडम (यूके) आपकी लिस्ट में शामिल है तो आपके लिए एक खास मौका है। यूके की शेफील्ड यूनिवर्सिटी ने पीजी कोर्स के लिए इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दे रहा है। बता दें कि ये कोर्स सितंबर 2025 से शुरू होने वाला है। यूनिवर्सिटी पीजी कोर्स के लिए लगभग 10 लाख की स्कॉलरशिप दे रही है और इसे 75 लोगों को दिया जाएगा। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस स्कॉलरशिप के लिए चुने जाने वाले 75 लोगों में हर एक को 10,000 पाउंड यानी लगभग 10.9 लाख की स्कॉलरशिप दी जाएगी जिसमें ट्यूशन फीस भी शामिल होगी।
कौन कर सकता है अप्लाई?
अगर आप इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको 2025 के विंटर सीजन में शुरू होने वाले शेफील्ड स्टडी प्रोग्राम के लिए ऑफर लेटर हासिल करना होगा। बता दें कि ये स्कॉलरशिप डिस्टेंस लर्निंग कोर्स के लिए नहीं है, इसके लिए कैंडिडेट को रेगुलर कोर्स में एडमिशन लेना होगा।
जो लोग मास्टर्स या इंटीग्रेटेड पीएचडी प्रोग्राम वाले इस मेरिट स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही जो स्टूडेंट्स शेफील्ड विश्वविद्यालय में पार्शियली और किसी पार्टनर इंस्टीट्यूट से पार्शियली म मास्टर प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे हैं, उनके लिए भी ये स्कॉलरशिप प्रोग्राम नहीं हैं।
university
कैसे होगा सलेक्शन?
इस स्कॉलरशिप के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन 1 नवंबर 2024 से शुरू हो गई हैं। इसके लिए आवेदन की आखिरी डेट 12 मई, 2025 को दोपहर 1 बजे( यूके टाइम) तक तय की गई है।
अब सवाल उठता है कि इसके लिए सलेक्शन कैसे किया जाएगा? बता दें कि इसके लिए सीनियर स्टाफ मेंबर्स का एक पैनल एप्लिकेशन का मूल्यांकन करेगा और सबसे ज्यादा काबिल कैंडिडेट का चयन करेगा। जिन भी कैंडिडेट को स्कॉलरशिप दी जाएगी, उन्हें एक निश्चित समय तक स्कॉलरशिप और ऑफर को एक्सेप्ट करना होगा।
यह भी पढ़ें – UP Police Constable परीक्षा का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक, जल्द घोषित होने वाला है परिणाम
संबंधित खबरें
घोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
8 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
11 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines