Top 10 IITs of India: भारत में हर साल देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा दो चरणों (JEE Mains और JEE Advanced) में आयोजित की जाती है। पहले JEE Mains की परीक्षा का आयोजन 2 सेशन में किया जाता है, जिसमें टॉप 2.5 लाख छात्रों JEE Advanced में शामिल होने का मौका दिया जाता है। वहीं, JEE एडवांस्ड में सफलता हासिल करने वाले छात्रों को ही देश के प्रतिष्ठित आईआईटी (IIT) में एडमिशन दिया जाता है।
देश में कुल 23 IIT
इस समय देश में कुल 23 IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) हैं। इस सभी आईआईटी को इनके हर साल की परफॉर्मेंस के आधार पर रैंक किया जाता है। NIRF रैंकिंग 2024 इंजीनियरिंग कैटेगरी के अनुसार, टॉप 10 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में 9 IITs शामिल हैं।
इस साल स्थापित हुआ भारत का पहला आईआईटी
भारत का पहला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) 1951 में खड़गपुर में स्थापित किया गया था। देशभर के सभी आईआईटी ऑटोनॉमस पब्लिक इंस्टीट्यूट हैं और इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक्ट 1961 द्वारा शासित हैं, जो IIT को “इंस्टीट्यूशन ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस” घोषित करता है।
1% से भी कम को मिलता है एडमिशन
आईआईटी के BTech प्रोग्राम में एडमिशन पाना काफी टफ है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि JEE Advanced के लिए उपस्थित होने वाले सभी छात्रों में से केवल 1% से भी कम छात्रों को IIT में एडमिशन मिल पाता है।
इस साल हुई जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों से अनुरोध है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करने से पहले देश टॉप 10 आईआईटी की रैंकिंग देख लें।
Top 10 IITs of India by NIRF 2024 Ranking: भारत के टॉप 10 आईआईटी की एनआईआरएफ रैंकिंग 2024
रैंक 1 – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras)
रैंक 2 – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT Delhi)
रैंक 3 – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT Bombay)
रैंक 4 – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (IIT Kanpur)
रैंक 5 – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT Kharagpur)
रैंक 6 – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IIT Roorkee)
रैंक 7 – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT Guwahati)
रैंक 8 – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद (IIT Hyderabad)
रैंक 10 – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी वाराणसी (IIT Varanasi)
रैंक 15 – इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धनबाद (IIT Dhanbad)
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
20 hrs agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
22 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
5 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines