हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

JNUEE Answer Key 2022: जेएनयू परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया आज इस समय होगी बंद, ये रहा प्रोसेस

विज्ञापन
JNUEE 2022

JNUEE Answer Key 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज 20 दिसंबर, 2022 को JNUEE आंसर-की 2022 आपत्ति विंडो को बंद कर देगी। जो उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे इसे JNUEE की आधिकारिक साइट jnuexams.nta.ac.in पर कर सकते हैं।

आंसर-की 18 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी। परीक्षा 7, 8, 9 और 10 दिसंबर, 2022 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में भारत में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

यहां आपत्तियां उठाने का डायरेक्ट लिंक

JNUEE Answer Key 2022: ऐसे उठाएं आपत्तियां

  • जेएनयू परीक्षा की आधिकारिक साइट jnuexams.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेएनयूईई आंसर-की 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • आंसर-की चेक करें और प्रश्न पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करें।
  • प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी आपत्ति उठा दी गई है।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आपत्ति दर्ज करने की फीस

आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को 20 दिसंबर तक डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/पेटीएम/यूपीआई के माध्यम से चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न ₹200 के प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रसंस्करण शुल्क प्राप्त किए बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें