तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 2023 @ tstet.cgg.gov.in पर जारी, सीधा लिंक से रिजल्ट देंखे..
Edited By News24 हिंदी

RESULT
Edited By News24 हिंदी

RESULT
Telangana TS TET Result 2023: तेलंगाना सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर TSTET रिजल्ट 2023 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को दिए थे, वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। योग्य उम्मीदवार तेलंगाना राज्य शिक्षा बोर्ड से सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। TSTET परीक्षा में प्राथमिक और माध्यमिक के दो पेपर होते हैं, योग्यता के लिए प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने की जरूरत होती है।
तेलंगाना सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2023 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा TSTET का रिजल्ट पोस्ट कर दिए हैं। जिन आवेदकों ने परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://tstet.cgg.gov.in/से देखकर डाउनलोड कर सकते हैं।TSTET एग्जाम पास करने वाले व्यक्ति राज्य के सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों दोनों में शिक्षक पद के लिए आवेदन करने के लिए योग्य हैं। इस एग्जाम का उद्देश्य प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती करना है। एग्जाम में दो पेपर होते है। पेपर 1 में कक्षा एक से पांच तक और पेपर 2 6वीं से 8वीं कक्षा पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को दोनों पेपर देना आवश्यक है।
टीएस टीईटी-2023 अधिसूचना 1 अगस्त, 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद, आधिकारिक वेबसाइट, https://tstet.cgg.gov.in के माध्यम से फीस का ऑनलाइन भुगतान 2 अगस्त, 2023 से 16 अगस्त, 2023 तक लिया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: