Teacher’s Day 2022: हमारे जीवन में एक शिक्षक की भूमिका बेहद ही खास होती है। वो हमारा मार्गदर्शन करता हैं, हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करता है। उसके बिना हमारा जीवन बिल्कुल अधूरा है। चाहें कोई कितना भी बड़ा हो जाएं उसे हर समय एक मार्गदर्शक की जरुरत पड़ती है जो एक कुशल शिक्षक पूरी कर देता है। देश के इन्हीं टीचर्स को सम्मान देने के लिए हर साल शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है।
इस दिन छात्र अपने शिक्षकों के लिए कविताएं लिखते हैं, उन्हें गिफ्ट्स भी देते हैं और उनका सम्मान करते हैं। देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के मुताबिक ‘शिक्षक वह नहीं जो छात्रों के दिमाग में जबरन बातें ठूंसे। शिक्षक को तो छात्र को हर परिस्थिति के लिए तैयार करना चाहिए ताकि वह जीवन में आगे बढ़ सकें।’ इसके अलावा भी एक अच्छे शिक्षक में निम्नलिखित खूबियां होनी जरुरी है।
1 नॉलेज- एक शिक्षक होने के नाते अपने विषय से जुड़ी सभी जानकारियां आपको पता होनी चाहिए। इसके अलावा करंट विषयों का ज्ञान होना भी उतना ही जरूरी है, ताकि आप विद्यार्थियों के हर सवाल का जवाब दे सकें।
2 प्रेजेंटेशन– शिक्षक होने के लिए ज्ञान होना जितना जरूरी है, उससे भी ज्यादा जरूरी है उसे विद्यार्थियों तक पहुंचाने का तरीका। हर विद्यार्थी का मानसिक स्तर अलग होता है, ऐसे में प्रेजेंटेशन ऐसा होना चाहिए जो हर किसी की समझ में आसानी से जा जाए।
3 फ्रेंडली नेचर- शिक्षक और विद्यार्थी के बीच अनुशासन जरूरी है, लेकिन समय के साथ साथ अब दोस्ताना व्यवहार की दरकार है। इससे आपको स्टेडेंट्स को समझने और समझाने दोनों में आसानी होगी। इससे अंतर्मुखी विद्यार्थी भी खुल सकेगा और डर दूर होगा।
4 अनुभव और उदाहरण– सिर्फ विषय से जुड़ी जानकारियां ही नहीं बल्कि अपने अनुभव भी विद्यार्थियों से बांटे। इससे आप उनके साथ बेहतर तालमेल बैठा पाएंगे। उदाहरण देकर समझाएंगे, तो बच्चों को लंबे समय तक याद रहेगा।
5 जीवन की समझ– एक बेहतर शिक्षक वही होता है जो अपने विद्यार्थी को जीवन में अच्छे बुरे की पहचान, उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी बातें, व्यवहार और मानवता की सीख दे। क्योंकि ये उनके जीवन की बुनियादी जरूरते हैं। इसलिए अगर बच्चा पढ़ाई में अच्छा नहीं कर पा रहा है, तो उसे समझाएं कि वह जीवन में जो बेहतरीन कर सकता है करे, जीवन सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित नहीं है, उससे आगे भी बहुत कुछ है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
घोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
8 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines