TBSE class 10th and 12th result 2023: त्रिपुरा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

TBSE 10th and 12th results 2023 declared
Edited By Niharika Gupta

TBSE 10th and 12th results 2023 declared
TBSE class 10th and 12th result: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने आज 5 जून, 2023 को 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम टीबीएसई की आधिकारिक साइट tbse.tripura.gov.in और tbresults.tripura.gov.in पर भी देख सकते हैं।
मार्कशीट प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को रिजल्ट लॉगिन विंडो में आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होती है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए टीबीएसई त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों की चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।
त्रिपुरा कक्षा 10 या माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से 18 अप्रैल तक और कक्षा 12 या उच्चतर माध्यमिक अंतिम परीक्षा 15 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। त्रिपुरा में लगभग 38,116 कक्षा 10 के छात्र और 33,435 कक्षा 12 के छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: