हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूपी के गांव की बेटी ने अमेरिका में चमकाया नाम, मिलेगी 3 करोड़ की स्कॉलरशिप,,

विज्ञापन
chhavi singh Success Story

Success Story: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मवाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बेटी ने ऐसा काम कर दिखाया कि हर कोई उसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है। फिटकरी गांव की रहने वाली छवि सिंह ने स्कॉलरशिप एंट्रेस क्लीयर किया है। अब उसे अमेरिका के ओहियो स्थित एक कॉलेज में दाखिला मिलेगा। स्कॉलरशिप में ट्यूशन फीस, अमेरिका में रहने का खर्चा, खाने और हेल्थ इंशोरेंस प्लान शामिल रहेगा।

अमेरिका के स्टेट ओहियो स्थित ओबरलीन कॉलेज ऑफ आर्ट्स से करीब 3 करोड़ की स्कॉलरशिप के लिए मेरठ की बेटी छवि सिंह को चुना गया है। छवि इस कॉलेज से एनवायरमेंट, इंटरनेशनल पॉलिटिक्स और एस्ट्रोलॉजी में चार साल ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर सकेंगी।

93 अंकों से पास की 12वीं की परीक्षा

छवि सिंह के पिता मेरठ के चीनी मिल में इंजीनियर हैं, जबकि मां प्राइमरी स्कूल की टीचर हैं। छवि सिंह 23 अगस्त को अमेरिका के लिए रवाना होंगी। उन्होंने जानें की सारी तैयारी कर ली हैं। पासपोर्ट-वीजा भी तैयार है। 23 अगस्त को छवि सिंह ओहियो रवाना होंगी। मेरठ की इस होनहार ने गंगानागर से हाईस्कूल और मवाना से 93 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर मीडिएट की परीक्षा पास की है। चौधरी चरण सिंह विवि के बीए ऑनर्स में भी उसने एडमिशन ले रखा है।

विज्ञापन

हासिल की उपलब्धि

पढ़ाई के दौरान छवि सिंह ने डेक्सटेरेटी ग्लोबल ग्रुप के बारे में भी पढ़ाई की थी। इसी वजह से वह ओबरलिन कॉलेज के पोर्टल से जुड़ी और विदेशी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम के बारे में जानकारी मिली। ओबरलिन कमिटमेंट स्कॉलरशिप के नाम से ये स्कॉलरशिप दी जाती है। ओबरलिन फाइनेंशियल एड अवार्ड के माध्यम से अभ्यर्थी का सिलेक्शन किया जाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola