Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
SSC Exam dates 2022: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग ने 2022 में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी है।
इनमें सीएचएसएल, हेड कांस्टेबल और एमटीएस शामिल है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा की तिथियां एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
SSC Exam dates 2022: ये हैं परीक्षा की तारीखें
एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2021 टियर II 18 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी, दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी और मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2021 का पेपर II 6 नवंबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा।
एसएससी द्वारा जारी इस नोटिस में ये भी कहा गया है कि इन सभी परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित समय पर ही होगा हालांकि कोविड की कंडीशन और सरकार के आदेश के बाद इसमें बदलाव किया जा सकता है।
बता दें कि आयोग ने पिछले महीने एसएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया था। जिसके मुताबिक कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, जेएचटी परीक्षा अक्टूबर 2022 में आयोजित की जाएगी। दिल्ली पुलिस में एसआई, जेई, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं सीजीएल, वैज्ञानिक सहायक परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।