SSC CHSL Tier 1 Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL), टियर-1 परीक्षा 2021 का रिजल्ट (SSC CHSL Tier 1 Result 2022) जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा (SSC CHSL Tier 1 Exam 2021) के लिए उपस्थित हुए थे, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (SSC CHSL Tier 1 Result 2022) चेक कर सकते हैं।
सीएचएसएल टियर- I परीक्षा 24 मई, 2022 से 10 जून, 2022 तक पूरे भारत के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी।
अगले चरण यानी टियर- II में उपस्थित होने के लिए कुल 54,104 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से योग्य घोषित किया गया है। SSC CHSL 2021 का डिस्क्रिप्टिव पेपर (टियर- II) 18 सितंबर, 2022 को आयोजित किया जाना है।
Direct link for CHSL Tier 1 result
SSC CHSL Tier 1 result: ऐसे करें चेक
1) एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2) परिणाम पृष्ठ पर जाएं।
3) सीएचएसएल टियर 1 परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
4) परिणाम वाला एक पीडीएफ पेज दिखाई देगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के एडमिशन सर्टिफिकेट आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर नियत समय पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों की जांच करें।” फाइनल आंसर की 16 अगस्त, 2022 से 15 सितंबर, 2022 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों के अंक आयोग की वेबसाइट पर 11 अगस्त, 2022 से 30 अगस्त, 2022 तक अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
14 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines