SNAP admit card 2022: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

SNAP admit card 2022
Edited By Niharika Gupta

SNAP admit card 2022
SNAP admit card 2022: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड) यूनिवर्सिटी ने आज सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड (SNAP) 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं, वे अब अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट – Snaptest.org से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल स्नैप 2022 का आयोजन 10, 18 और 23 दिसंबर को होना है। परीक्षा तीनों दिन एक घंटे (सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे) तक होगी।
इस बार, SNAP 2022 परीक्षा रिजल्ट 10 जनवरी, 2023 को जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हॉल टिकट का एक प्रिंट आउट परीक्षा हॉल में ले जाएं, क्योंकि उम्मीदवारों को पहले एडमिट कार्ड और आधिकारिक फोटो आईडी प्रूफ दिखाए बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर हालिया पासपोर्ट आकार की रंगीन तस्वीर चिपकाना भी महत्वपूर्ण है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: