---विज्ञापन---

शिक्षा

AP EAMCET 2022: राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कुछ देर में होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

AP EAMCET/EAPCET 2022 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज घोषित किए जाएंगे। आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) पहले दौर के लिए AP EAMCET 2022 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट cets.apsche.ap.gov.in पर घोषित करेगा और उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके चेक कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट शाम 6 बजे के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध […]

AP EAMCET/EAPCET 2022 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज घोषित किए जाएंगे। आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) पहले दौर के लिए AP EAMCET 2022 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट cets.apsche.ap.gov.in पर घोषित करेगा और उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके चेक कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट शाम 6 बजे के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

वहीं उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार, चयनित उम्मीदवार 23 से 27 सितंबर तक प्रवेश के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं। नए बैच के लिए कक्षा 26 सितंबर से शुरू होगी।

---विज्ञापन---

एपी ईएपीसीईटी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से चेक कर सकते है।

AP EAMCET 2022 seat allotment result: ऐसे कर पाएंगे चेक

  • APSCHE की आधिकारिक साइट – cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
  • एपी ईएएमसीईटी 2022 टैब पर क्लिक करें।
  • अब, एपी ईएएमसीईटी 2022 सीट आवंटन परिणाम लिंक खोलें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए आंध्र प्रदेश राज्य में संयोजक कोटे के तहत (i) विश्वविद्यालय और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों और निजी विश्वविद्यालयों और (ii) विश्वविद्यालय और निजी फार्मेसी कॉलेजों में सीटें उपलब्ध हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 22, 2022 12:01 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola