हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dussehra School Holidays: दशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें दिल्ली, यूपी, बिहार समेत दुर्गा पूजा की छुट्टियां

Dussehra School Holidays: नवरात्रि में अष्टमी-नवमी और दशहरा के पर्व पर स्कूलों की छुट्टी होती है. इस दौरान दुर्गा पूजा भी मनाई जाती है. दशहरे के अवसर पर स्कूल कितने दिनों बंद रहेंगे. आप यहां स्टेट वाइज लिस्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन
अष्टमी, नवमी, दशहरा, दुर्गा पूजा के अवसर पर स्कूल की छुट्टियों की लिस्ट यहां देखें. (Photo Credit - AI)

School Closed Dussehra 2026: अक्टूबर महीने में दशहरा पर्व के मौके पर स्कूल की छुट्टियां रहेंगी. अष्टमी, नवमी दशहरा, दुर्गा पूजा के मौके पर कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां रहने वाली हैं. आप यहां राज्यों के अनुसार, अक्टूबर 2026 में दशहरा के अवसर पर स्कूल बंद होने की तारीख देख सकते हैं. आपके राज्य में स्कूल कब बंद रहेंगे और कब खुलेंगे, यहां स्टेट वाइज छुट्टियों की जानकारी देखें.

बता दें कि, अष्टमी नवमी 19 अक्टूबर 2026 को है. दशहरा 20 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को मनाया जाएगा. अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में किस राज्य में कितने दिनों की छुट्टियां हैं, इसके बारे में यहां जान सकते हैं. यहां आप दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्कूल बंद रहने की सही तारीख के बारे में जान सकते हैं.

दशहरा स्कूल की छुट्टियों का कैलेंडर

18 अक्टूबर 2026, रविवार – इस दिन कई क्षेत्रों में अष्टमी मनाई जाएगी. इस दिन कई जगहों पर स्कूल की छुट्टियां है.
19 अक्टूबर 2026, सोमवार – नवमी तिथि होने के साथ ही इस दिन कन्या पूजन किया जाएगा. इस दिन कई राज्यों में छुट्टी रहेगी.
20 अक्टूबर 2026, मंगलवार – दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा. दशहरा के अवसर पर अधिकांश राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे.
21 अक्टूबर 2026 बुधवार – पश्चिम बंगाल में दशहरा का पर्व 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन बंगाल में छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – UP Board Exam Date Sheet 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, देखें टाइमटेबल

राज्य छुट्टियों की उपलब्ध जानकारी
दिल्ली-NCR 18 से 20 अक्टूबर तक छुट्टी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 18 से 25 अक्टूबर तक ऑटम ब्रेक की रिपोर्ट
बिहार 17 से 21 अक्टूबर तक दशहरा की छुट्टियां
राजस्थान 18 से 25 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश
झारखंड 19 से 21 अक्टूबर तक त्योहार की छुट्टियां
पश्चिम बंगाल 15 से 26 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा अवकाश
आंध्र प्रदेश 12 से 21 अक्टूबर तक दशहरा ब्रेक
तेलंगाना 10 से 22 अक्टूबर तक दशहरा ब्रेक

नोट: स्कूलों की छुट्टियों की तारीखें राज्य, जिले और स्कूल के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. अंतिम पुष्टि के लिए आधिकारिक स्कूल नोटिस देखें.

विज्ञापन

स्कूल की छुट्टियों की सही जानकारी

मीडिया रिपोर्टों और राज्यों के स्कूल शेड्यूल के अनुसार, यहां पर स्कूल बंद होने की लिस्ट दी गई है. अभिभावक स्कूल से जुड़े WhatsApp ग्रुप, आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल प्रशासन द्वारा जारी नोटिस से छुट्टी की सही जानकारी ले सकते हैं. स्थानीय त्योहार और प्रशासनिक आदेश के कारण छुट्टियों की तारीख आगे-पीछे हो सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola