SBI PO Prelims Result 2023: अगर आपने भी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक पीओ के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी करने पर काम रही है। जो भी उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे वे परिणाम जारी होने के बाद एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से अपना रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
SBI PO Prelims Result 2023: प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी?
वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 के लिए कोई आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। लेकिन आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परिणाम नवंबर/दिसंबर 2023 में घोषित किए जाएंगे।
कब आयोजित हुई थी परीक्षा?
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा नवंबर 2023 में आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2000 पदों को भरा जाएगा। परिणामों, स्कोरकार्ड और अन्य विवरणों पर नवीनतम अपडेट के लिए ब्लॉग का अनुसरण करें।
ये भी पढ़ेंः क्या देश में IIT का क्रेज हो रहा कम? 5 साल में पहली बार खाली रहीं 45 सीटें
भर्ती होने के बाद कितनी होगी सैलरी?
वर्तमान में, जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I पर लागू 36000-1490/7- 46430-1740/2-49910-1990/7-63840 के स्केल में शुरुआती मूल वेतन 41,960/- (4 अग्रिम वेतन वृद्धि के साथ) है। अधिकारी समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, अंशदायी पेंशन फंड यानी एनपीएस, एलएफसी, चिकित्सा सुविधा, लीज किराये की सुविधा आदि और अन्य भत्ते और अनुलाभों के लिए पात्र होंगे।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से पीओ के कुल 2000 पद भरे जाएंगे, जिनमें से एससी के लिए 300, एसटी के लिए 150, ओबीसी के लिए 540, ईडब्ल्यूएस के लिए 200 और सामान्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 810 पद आरक्षित किए गए हैं।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines