हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Government Job: एम्स, आईआईटी और बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri Government Job 2023: AIIMS Rishikesh में फैकल्टी के पद पर भर्ती हो रही है। IIT Hyderabad में 89 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती हो रही है।

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके पास अवसरों की कमी नहीं है। आपने अगर अपनी तैयारी ठीक से की है तो कई विभागों में नौकरियां आपका इंतजार कर रही हैं। इसके लिए आप विभाग की वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। बैंक में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश और आईआईटी हैदराबाद में भी भर्तियां चल रही हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर यानी एसओ के कुल 192 पदों पर भर्ती चल रही है।

बैंक की इस नौकरी के लिए आप वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 28 अक्टूबर को शुरू हुआ आवेदन 19 नवंबर तक चलेगा। अगर आप जनरल कैटेगरी में आते हैं तो आपको 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अगर एससी,-एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के हैं तो 175 आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।

ये भी पढ़ें-खुशखबरी: CLAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें अप्लाई

एम्स ऋषिकेश में नौकरी का मौका

इसके अलावा एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) में भी फैकल्टी के पद पर भर्ती हो रही है। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 13 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसमें कुल 85 पदों पर भर्ती होनी है। केवल वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/ बीटेक पास किया हो। उम्र सीमा की बात करें तो यह 21-38 साल है। इसके लिए 3 हजार रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं एससी/एसटी वर्ग के लिए यह 500 रुपये है।

आईआईटी हैदराबाद में नौकरी का मौका

वहीं आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad) में भी 89 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए आप ने
आधिकारिक वेबसाइट iith.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 22 अक्टूबर को शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अगर आप एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी या महिला हैं तो आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें-Government Jobs: सरकारी नौकरी के लिए 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें