इस समय देश में लाखों लोग ऐसे हैं, जो दिन-रात सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं. अपने लक्ष्य को पाने के लिए ऐसे छात्र हर विषयों में कड़ी मेहनत करते हैं, ताकि वह एग्जाम में पास हो जाएं और अपने घर, शहर का नाम रोशन करें. इसी कड़ी में देश में इस वक्त कई बड़े पदों में भर्तियां निकली हुई हैं खासतौर पर DSSC और UPSSSC की. इन दोनों ही विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख इसी महीने यानी जून रखी है, आइए जानते हैं किस विभाग ने कितनी भर्तियां निकाली हैं और कब तक आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri June 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जून में 46 हजार से ज्यादा
DSSC में कब तक कर सकते हैं आवेदन?
DSSC ने वेलिंगटन, तमिलनाडु में विभिन्न सिविलियन पदों के लिए Group C भर्ती 2026 का मई के महीने में नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. इस विभाग नें कुल 78 पदों, जिसमें LDC, MTS, सिविलियन मोटर ड्राइवर, स्टेनोग्राफर Grade-II, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटर, लाइनमैन, बोट बिल्डर और अन्य तकनीकी पदों के भर्तियां निकाली हैं, जिसे पाने के लिए आवेदनकर्ता को एक लिखित परीक्षा शामिल है, जिसके बाद पद के आधार पर स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट या फिजिकल टेस्ट देना होगा.
DSSC Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
DSSC भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
Step 1: आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
सबसे पहले DSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
Step 2: आवेदन फॉर्म सावधानी ले भरें
फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, पता और अन्य विवरण सही-सही भरें.
Step 3: आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
आवेदन फॉर्म के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self-Attested) प्रतियां संलग्न करें:
- हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ)
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- आधार कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाणपत्र
- डिप्लोमा/आईटीआई प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद के लिए)
- अनुभव प्रमाणपत्र (अगर आवश्यक हो)
- OBC/SC/ST/EWS/PwBD प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
- डिस्चार्ज प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
- Step 4: आवेदन शुल्क जमा करें
- उम्मीदवारों को ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. यह शुल्क Account Payee Demand Draft के माध्यम से देना होगा, जो Canara Bank, DSSC Branch (Code 16239) के पक्ष में देय होगा.
Step 5: सेल्फ-एड्रेस्ड लिफाफा संलग्न करें
10×22 सेंटीमीटर आकार का एक स्वयं का पता लिखा हुआ लिफाफा संलग्न करें, जिस पर ₹56 का डाक टिकट लगा हो.
Step 6: आवेदन पत्र जमा करें
सभी दस्तावेजों और डिमांड ड्राफ्ट के साथ आवेदन पत्र को निर्धारित पते पर आखिरी तरीख से पहले भेज दें.
DSSC Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज
आवेदन से पहले उम्मीदवार निम्न दस्तावेज तैयार रखें:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- 10वीं का प्रमाणपत्र
- 12वीं का प्रमाणपत्र
- ग्रेजुएशन/तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद हेतु)
- पहचान पत्र (ID Proof)
- अनुभव प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
UPPSSC ने निकाली 2516 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) ने लोअर पीलीए के 2516 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदनकर्ता 18 जून से तक अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए विभाग ने 29 मई को नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसकी आखिरी तारीख अब करीब आ पहुंची हैं. अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना रखते हैं, तो आपके लिए यह एक बड़ा मौका हो सकता है, क्योंकि भर्तियां भी ज्यादा हैं.
कौन और कैसे कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अप्लाई?
इच्छुक उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री और पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए, तभी वह इस भर्ती के लिए योग्य होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह 18 जून से पहले upsssc.gov.in अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें, ताकि किसी तरह की देर न हो.
यह भी पढ़ें: UP पुलिस भर्ती के नियम बदले, कलावा और मंगलसूत्र पर बड़ा फैसला, जानें अब कैसे होंगे
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
1 day agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 days agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
4 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
4 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
6 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
8 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
8 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines