RSMSSB VDO Recruitment 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इस वैकेंसी के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 6 सितंबर 2022 से 23 सितम्बर तक होगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते है।
राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली का कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और दूसरी पाली का दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। वेबसाइट पर रोल नंबर के अनुसार, वेरिफिकेशन की तारीखों की घोषणा की गई है।
Rajasthan VDO DV का स्थान
बोर्ड की ओर से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में किया जाएगा। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि वेरिफिकेशन का कार्य 6 सितम्बर, मंगलवार से इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में शुरू हो जाएगा।
RSMSSB VDO भर्ती डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल के लिए यहां क्लिक करें
ऐसे चेक करें शेड्यूल
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होमपेज पर वीडीओ इंटरव्यू शेड्यूल लिंक (VDO interview schedule link) पर क्लिक करें।
- इसके बाद वेरिफिकेशन कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने रोल नंबर की मदद से शेड्यूल देखें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए शेड्यूल का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
10 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines