---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

RSMSSB Recruitment 2022: VDO भर्ती डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी, यहां एक क्लिक पर करें चेक

RSMSSB VDO Recruitment 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 6 सितंबर 2022 से 23 सितम्बर तक होगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार RSMSSB की […]

---विज्ञापन---

RSMSSB VDO Recruitment 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

इस वैकेंसी के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 6 सितंबर 2022 से 23 सितम्बर तक होगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते है।

---विज्ञापन---

राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली का कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और दूसरी पाली का दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। वेबसाइट पर रोल नंबर के अनुसार, वेरिफिकेशन की तारीखों की घोषणा की गई है।

Rajasthan VDO DV का स्थान

बोर्ड की ओर से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में किया जाएगा। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि वेरिफिकेशन का कार्य 6 सितम्बर, मंगलवार से इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में शुरू हो जाएगा।

---विज्ञापन---

RSMSSB VDO भर्ती डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल के लिए यहां क्लिक करें

ऐसे चेक करें शेड्यूल

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होमपेज पर वीडीओ इंटरव्यू शेड्यूल लिंक (VDO interview schedule link) पर क्लिक करें।
  • इसके बाद वेरिफिकेशन कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपने रोल नंबर की मदद से शेड्यूल देखें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए शेड्यूल का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

First published on: Sep 04, 2022 06:24 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola