---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

RSMSSB Answer Key 2022: PTI परीक्षा की आंसर-की जारी, आज से ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

RSMSSB PTI 2022 Answer Key: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पेपर I और पेपर II के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षक या PTI परीक्षा 2022 के लिए फाइनल आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2022 तक जारी आंसर-की […]

---विज्ञापन---

RSMSSB PTI 2022 Answer Key: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पेपर I और पेपर II के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षक या PTI परीक्षा 2022 के लिए फाइनल आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2022 तक जारी आंसर-की के खिलाफ 100 रुपये का शुल्क देकर आपत्तियां, यदि कोई हो, उठा सकेंगे।

पेपर I और पेपर 2 दोनों के लिए आंसर-की जारी की गई है। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे प्रति प्रश्न ₹ 100 का भुगतान करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स से चेक कर सकते है।

---विज्ञापन---

Paper I answer key Download Link

Paper II answer key Download Link

---विज्ञापन---

RSMSSB PTI 2022 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

  • RSMSSB की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध पेपर I और पेपर II के लिए RSMSSB PTI 2022 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं और फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

परीक्षा 25 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। आपत्ति विंडो बंद होने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2022 01:46 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola