Nirmal Pareek
Read More
Rajasthan JEN Final Result 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान जेईएन मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा और डिग्री, जेईएन सिविल डिप्लोमा और डिग्री का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। वे अपना रिजल्ट RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
अभ्यर्थी इस Direct Link लिंक से भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान जेईएन भर्ती का रिजल्ट 7 जुलाई 2022 को जारी किया गया था जिसमें श्रेणी वार रिक्त पदों के 2 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन सूची के लिए सूचीबद्ध किया गया था। इन अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच करने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 1092 पदों केे लिए किया गया था। कनिष्ठ अभियंता विद्युत डिप्लोमा भर्ती परीक्षा में स्वायत्त शासन विभाग के लिए श्रेणीवार गैर अनुसूचित जाति के
कुल 11 रिक्त पदों के विरूद्ध 10 अभ्यार्थियों का चयन किया गया है।
बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा क्रमांक 1453 दिनांक 05.04.2022 द्वारा कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा- 2022 के लिए परीक्षा 18 मई से 20 मई 2022 तक परीक्षा का आयोजन किया गया था।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।