RPSC RAS Mains 2021 Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2021 की मुख्य परीक्षा का परिणाम (RAS Mains 2021 Result ) जारी कर दिया है। बता दें कि 20 और 21 मार्च को ये परीक्षा आयोजित की गई थी। ये परीक्षा 988 पदों के लिए आयोजित हुई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

RAS मेंस रिजल्ट में 2 हजार 174 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। 259 अभ्यर्थियों का परिणाम कोर्ट के आदेश पर लिफाफा में बंद रखा गया है। और प्रशासनिक कारणों के चलते 2 अभ्यर्थियों के परिणाम रोके गए हैं।

विज्ञापन

RPSC RAS Mains 2021 Result: ऐसे कर पाएंगे चेक

-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध RAS मुख्य परीक्षा 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
-रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
-आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि परीक्षा के लिए 20 हजार 371 अभ्यर्थियों को मेंस एग्जाम के लिए सफल घोषित किया गया था। जबकि 17 हजार 890 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। आज सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावना जताई रही है। इसके बाद ही साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। आरएएस भर्ती 2021 को लेकर भर्तियां प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई, लेकिन आयोग ने आरएएस भर्ती 2022 की तैयारी भी शुरू कर दी है।

इस Direct Link से PDF करें डाउनलोड

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ