RPSC FSO Exam 2023: राजस्थान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां चेक करें डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

RPSC FSO Exam 202
Edited By Niharika Gupta

RPSC FSO Exam 202
RPSC FSO recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) परीक्षा 2022 के एग्जाम सिटी स्लिप जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे जल्द ही अपने पंजीकरण संख्या, तारीख का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, आयोग 27 जून, 2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक अजमेर, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करके अपने परीक्षा शहर के विवरण चेक कर सकते हैं। परीक्षा के लिए हॉल टिकट 24 जून तक जारी किए जाएंगे। आरपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए कुल 200 रिक्तियों को भरना है।
RPSC FSO परीक्षा के दो भाग होंगे – भाग A, और भाग B। भाग A सामान्य ज्ञान पर आधारित होगा जबकि पेपर B संबंधित विषय पर होगा। परीक्षा में 150 अंक होंगे और बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों के 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंक का एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: