RPSC 2nd Grade paper leaked: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है। जीके और एजुकेशन साइकोलॉजी के लिए आज सुबह 9 बजे होने वाली पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा 9,700 से अधिक खाली पदों के लिए होनी थी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि दूसरी पाली की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विज्ञान विषय की दूसरी पाली की परीक्षा होगी। वहीं 461 परीक्षा केंद्रों पर विज्ञान विषय का पेपर आयोजित होगा।
जानें कैसे लीक हुआ पेपर
जानकारी के मुताबिक आज यानी 24 दिसंबर को राजस्थान में सेकंड ग्रेड अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही इसका पेपर बाहर घूमने लगा, सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो गया। बात अधिकारियों तक पहुंच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने आनन-फानन में शुरू होने से ठीक पहले परीक्षा को रद्द करने का ऐलान कर दिया।
और पढ़िए – क्लैट के परिणाम घोषित, फाइनल आंसर-की पर 26 दिसंबर से दर्ज करें शिकायतें, ये रहा प्रोसेस
परीक्षार्थियों को मिल चुकी थी एंट्री
बताया जाता है कि सूबे के साथ ही दूर-दराज से भी बड़ी तादाद में अभ्यर्थी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा केंद्रों पर रविवार की सुबह परीक्षा कराने की प्रक्रिया भी चल रही थी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में एंट्री भी दे दी गई। अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा हॉल में आवंटित सीट पर भी बैठ गए। अभ्यर्थी पेपर बांटे जाने और परीक्षा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे कि उन्हें परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी दी गई। अभ्यर्थियों को ये बताया गया कि परीक्षा का पर्चा बाजार में आ चुका है। पेपर लीक हो जाने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। ये परीक्षा अब आज नहीं होगी। कहा जा रहा है कि शाम की पाली में होने वाली परीक्षा के सामान्य ज्ञान और विज्ञान के पेपर भी लीक हो गए हैं, लेकिन News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
बस में मिले परीक्षा के पेपर
जानकारी के मुताबिक उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में एक बस पकड़ी गई। इस बस में राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के करीब 40 से 45 अभ्यर्थी सवार थे। बताया जाता है कि उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में पकड़ी गई इस बस में सवार कुछ अभ्यर्थियों के पास से इस भर्ती परीक्षा का पेपर मिला। अभ्यर्थियों के पास से मिले पेपर का भर्ती परीक्षा के पर्चे से मिलान कराया गया तो ये मैच कर गया।
इसके बाद अभ्यर्थियों के पास मिले पेपर का परीक्षा के पेपर से मिलान होने के बाद पुलिस महकमा एक्टिव मोड में आया और इसकी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। बात राजस्थान लोकसेवा आयोग यानी RPSC तक पहुंची और आयोग ने पेपर निरस्त कर दिया।
और पढ़िए – दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कुछ देर में हो जाएंगे बंद, पहली लिस्ट इस दिन होगी जारी
पेपर लीक मामले पर पुलिस और SOG की जांच शुरू
राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। राजस्थान पुलिस के साथ ही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और एसओजी की कई टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
18 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines