NEET PG Counselling 2022: नीट-पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अप्लाई के लिए इन डाक्यूमेंट्स का होना जरूरी

NEET PG Counselling 2022

NEET PG Counselling 2022

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2022: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट, नीट-पीजी काउंसलिंग 2022 ( NEET PG 2022 Counselling) राउंड 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज – 15 सितंबर, 2022 को शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट-पीजी काउंसलिंग 2022 राउंड 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नीट-पीजी राउंड1 काउंसलिंग प्रक्रिया 23 सितंबर को समाप्त होगी। उम्मीदवार 23 सितंबर तक भुगतान कर सकते हैं, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 20 से 25 सितंबर तक होगी।

Advertisment

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 सीट अलॉटमेंट परिणाम 28 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को 29 सितंबर और 4 अक्टूबर के बीच कॉलेजों में रिपोर्ट अलॉट करना होगा।

NEET PG Counselling 2022: जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • एक वैध आईडी प्रूफ
  • नीट पीजी 2022 एडमिट कार्ड
  • नीट पीजी 2022 रिजल्ट
  • एमबीबीएस/बीडीएस पेशेवर परीक्षाओं की मार्कशीट
  • एमबीबीएस/बीडीएस डिग्री सर्टिफिकेट
  • इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट
  • एनएमसी ने जारी किया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • वैध आईडी प्रूफ।
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, NEET PG 2022 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • डाउनलोड करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

NEET PG काउंसलिंग 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा सीटों और 100 प्रतिशत डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, AFMS, PG DNB सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। इस साल NEET PG काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी। इसमें मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ