REET 2022 Answer Key: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (REET 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल राजस्थान बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की आंसर की (REET 2022 Answer Key)जल्द जारी की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आंसर की बनाने का काम पूरा हो चुका है और अब बस अपलोडिंग का काम बाकी है।
REET 2022 Answer Key: इस वेबसाइट पर होगी जारी
रीट 2022 में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे इस परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इस परीक्षा की आंसर की चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा की आंसर की को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि ये एक दो दिन में जारी की जा सकती है। आंसर की जारी हने के बाद उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति भी दर्ज करने का मौका दिया जाएगा।
REET 2022 Answer Key: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर REET 2022 Provisional Answer Key की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर नीचे दी गई आंसर की पर आपत्ति की लिंक पर क्लिक करें।
– अब आपत्ति फार्म भरें और 300 रुपए शुल्क का भुगतान करें।
– अब आपकी आपत्ति नोट हो जाएगी।
बता दें कि सभी उम्मीदवारों की आपत्ति को जानने के बाद रीट 2022 की फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही रीट 2022 का रिजल्ट (REET 2022 Result) जारी किया जा सकेगा।
रीट 2022 का आयोजन प्रदेश भर में 23 और 24 जुलाई 2022 को किया गया था। इस परीक्षा में 16 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक की थी वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक की थी।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
9 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
18 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines