REET Answer Key 2022: रीट 2022 की आंसर की आज हो सकती है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
Edited By Siddharth Sharma

RPSC RO and EO exam 2022 model answer key
Edited By Siddharth Sharma

RPSC RO and EO exam 2022 model answer key
REET 2022 Answer Key: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (REET 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल राजस्थान बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के सभी प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रश्नपत्र जारी होने के बाद अब इसकी आंसर की (REET 2022 Answer Key) भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
रीट 2022 में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे इस परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इस परीक्षा की आंसर की चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा की आंसर की को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आज जारी की जा सकती है।
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर REET 2022 Answer Key की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
बता दें कि रीट 2022 का आयोजन प्रदेश भर में 23 और 24 जुलाई 2022 को किया गया था। इस परीक्षा में 16 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक की थी वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक की थी। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र जारी कर दिए गए है वहीं इसकी आंसर की भी जल्द ही जारी की जा सकती है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: