NEET UG 2026 Result Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री-टेस्ट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें 11.21 लाख उम्मीदवार पास हुए हैं. इस परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर टॉप किया है. हालांकि, रिजल्ट आने के बाद देश के कई हिस्सों से अंकों में बड़ी गड़बड़ी के आरोप सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र के बीड और यूपी के कानपुर से आए मामलों में छात्रों का दावा है कि आंसर की के हिसाब से उन्हें 500 से 700 से ज्यादा अंक मिलने चाहिए थे, लेकिन फाइनल रिजल्ट में उन्हें बेहद कम नंबर दिए गए हैं. छात्रों का आरोप है कि एनटीए पोर्टल पर अपलोड की गई ओएमआर (OMR) शीट उनसे मेल नहीं खाती है.
कानपुर की छात्रा का बड़ा दावा
अंकों में हेरफेर का एक चर्चित मामला कानपुर से सामने आया है, जहां छात्रा आर्या सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी ओएमआर शीट में 609 अंक दिख रहे थे, लेकिन पोर्टल पर पहले 540 और फिर कुछ ही घंटों में घटकर केवल 167 अंक दिखाए जाने लगे. छात्रा का कहना है कि शुरुआत में पोर्टल पर प्रश्नों का क्रम गलत अपलोड किया गया था, जिसे आपत्ति के बाद सुधारा तो गया लेकिन उनके अंक बहुत कम कर दिए गए. छात्रा ने इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय और एनटीए में शिकायत दर्ज कराई है. छात्रा का कहना है कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जाती है, तो वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से गुहार लगाएंगी.
एजेंसियों का जवाब और कानूनी चेतावनी
छात्रों के इन गंभीर आरोपों पर एनटीए ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी गड़बड़ियों का खंडन किया है. एजेंसी का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई दस्तावेज और ओएमआर शीट पूरी तरह से नकली या एआई (AI) की मदद से तैयार किए गए हैं. फोरेंसिक जांच में पाया गया कि वायरल तस्वीरों में बहुत ज्यादा रिजॉल्यूशन, बदली हुई स्याही और अंगूठे के गलत निशान जैसी डिजिटल छेड़छाड़ की गई थी. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि मूल रिकॉर्ड पूरी तरह से सुरक्षित हैं और फर्जी दस्तावेज शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से केवल असली ओएमआर शीट पर ही भरोसा करने की अपील की है.
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
21 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines