---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Rajasthan Board Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं परिणाम आज किसी समय हो सकता है जारी, इस तरह से चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Board 8th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (RBSE) राजस्थान बोर्ड 8वीं परिणाम 2023, जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आज शाम तक जारी हो सकते है परिणाम राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के […]

---विज्ञापन---

Rajasthan Board 8th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (RBSE) राजस्थान बोर्ड 8वीं परिणाम 2023, जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आज शाम तक जारी हो सकते है परिणाम

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के 13 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे आज जारी किए जाएंगे। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2023 की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।

---विज्ञापन---

13 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार

आरबीएसई राजस्थान कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 13 लाख छात्रों ने आरबीएसई 8वीं परीक्षा 2023 में भाग लिया, जो 9500 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

Rajasthan Board 8th Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • दिखाई देने वाले होमपेज पर, आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अपना रोल नंबर डालें।
  • विवरण जमा करें और आरबीएसई परिणाम देखें।
  • रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

आरबीएसई कक्षा 8वीं के नतीजों के अलावा 10वीं और 12वीं के नतीजे भी आने की उम्मीद है। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 मई के दूसरे सप्ताह में, जबकि आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 तीसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---
First published on: May 08, 2023 05:42 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola