RBSE Class 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड कुछ देर में जारी करेगा 8वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट से कर सकेंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan Board Class 8th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan Board Class 8th Result 2023
Rajasthan Board 8th Class Result 2023: राजस्थान राज्य शिक्षा बोर्ड (RBSE), बीकानेर आज (17 मई) को राजस्थान कक्षा 8 के परिणाम घोषित करेगा। आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2023 रोल नंबर और नाम-ैवाइज एक्सेस करने के लिए कक्षा 8 के छात्रों को rajshaladarpan.nic.in या rajresults.nic.in पर लॉग इन करना होगा।
राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज दोपहर 12 बजे कक्षा 8 के नतीजे घोषित करने की घोषणा की। यह ऐलान उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए किया था। इस साल, लगभग 13 लाख छात्र आरबीएसई राजस्थान कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके सेव कर लें, क्योंकि एक निश्चित समय के बाद लिंक हटा दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: