RBSE 10th 12th Timetable 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल (RBSE Class 10 and Class 12 board exam Timetable) जारी कर दिया है. क्लास 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी तक चलेगी. यानी 10वीं की परीक्षा कुल 17 दिनों तक चलेगी. जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक 28 दिनों तक चलेंगी. एग्जाम शेड्यूल में छह छुट्टियां शामिल हैं, जिनमें चार रविवार और होली और धुलंडी की दो छुट्टियां हैं.
इस साल कुल 1986422 छात्र परीक्षा देंगे. इसमें क्लास 10 के 1068610 छात्र, क्लास 12 के 905872 छात्र, सीनियर उपाध्याय के 4123 छात्र और प्रवेशिका के 7817 छात्र शामिल हैं. बोर्ड ने पूरे राज्य में 6193 परीक्षा केंद्र बनाए हैं.
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सैलरी से लेकर पेंशन तक कितनी होगी बढ़ोतरी, जानें लेटेस्ट अपडेट्स
टाइट सेक्योरिटी के इंतजाम
आरबीएसई सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं. प्रश्न पत्रों को पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों में रखा जाएगा और नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी रखी जाएगी. बोर्ड ने यह भी आश्वासन दिया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से किया जाएगा, जिससे परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जा सकें. कुछ जिलों में वीडियोग्राफी की जाएगी, जो संवेदनशील क्षेत्र हैं. संवेदनशील क्षेत्रों 51 केंद्रो को रखा गया है.
- RBSE Time Table 2026 Class 10 PDF and RBSE Time Table 2026 Class 12 PDF: ऐसे करें डाउनलोड?
- बोर्ड की वेबसाइट @rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर ‘RBSE क्लास 10वीं टाइम टेबल 2026’ या ‘RBSE क्लास 12वीं टाइम टेबल 2026’ ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
- राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2026 क्लास 10/12 PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
- जारी होने के बाद, छात्र इस पेज पर RBSE एग्जाम डेट 2026 क्लास 10 PDF डाउनलोड लिंक और RBSE एग्जाम डेट 2026 क्लास 12 PDF डाउनलोड लिंक भी पा सकते हैं.
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines