RBSE : जारी हुआ राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल, जानें कब से शुरू होगा 10वीं-12वीं का एग्‍जाम

RBSE 10th and 12th Board Exam 2026 Date Released: राजस्थान बोर्ड ने साल 2026 में होने जा रही कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के ल‍िए शेड्यूल जारी कर दिया है. बोर्ड एग्‍जाम 12 फरवरी से शुरू हो रही हैं.

RBSE

राजस्‍थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के ल‍िए शेड्यूल जारी क‍िया

RBSE 10th 12th Timetable 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल (RBSE Class 10 and Class 12 board exam Timetable) जारी कर दिया है. क्लास 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी तक चलेगी. यानी 10वीं की परीक्षा कुल 17 दिनों तक चलेगी. जबक‍ि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक 28 दिनों तक चलेंगी. एग्जाम शेड्यूल में छह छुट्टियां शामिल हैं, जिनमें चार रविवार और होली और धुलंडी की दो छुट्टियां हैं.

विज्ञापन

इस साल कुल 1986422 छात्र परीक्षा देंगे. इसमें क्लास 10 के 1068610 छात्र, क्लास 12 के 905872 छात्र, सीनियर उपाध्याय के 4123 छात्र और प्रवेशिका के 7817 छात्र शामिल हैं. बोर्ड ने पूरे राज्य में 6193 परीक्षा केंद्र बनाए हैं.

विज्ञापन

टाइट सेक्‍योर‍िटी के इंतजाम

आरबीएसई सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं. प्रश्न पत्रों को पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों में रखा जाएगा और नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी रखी जाएगी. बोर्ड ने यह भी आश्वासन दिया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से किया जाएगा, जिससे परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जा सकें. कुछ जिलों में वीडियोग्राफी की जाएगी, जो संवेदनशील क्षेत्र हैं. संवेदनशील क्षेत्रों 51 केंद्रो को रखा गया है.

विज्ञापन
  • RBSE Time Table 2026 Class 10 PDF and RBSE Time Table 2026 Class 12 PDF: ऐसे करें डाउनलोड?
  • बोर्ड की वेबसाइट @rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर ‘RBSE क्लास 10वीं टाइम टेबल 2026’ या ‘RBSE क्लास 12वीं टाइम टेबल 2026’ ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2026 क्लास 10/12 PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
  • जारी होने के बाद, छात्र इस पेज पर RBSE एग्जाम डेट 2026 क्लास 10 PDF डाउनलोड लिंक और RBSE एग्जाम डेट 2026 क्लास 12 PDF डाउनलोड लिंक भी पा सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ