RBSE 10th Result 2023: इस दिन तक जारी हो सकता है राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

RBSE Rajasthan 10th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

RBSE Rajasthan 10th Result 2023
RBSE Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (RBSE) में 10वीं परीक्षा के परिणाम 2023 जल्द जारी करेगा। उम्मीदवार जो 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।
राज्य भर में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च, 2023 से 11 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से एकल पाली में आयोजित की गई थी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड द्वारा इस सप्ताह में आरबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा करने की संभावना है, हालांकि, अधिकारियों ने अभी कक्षा 10वीं के परिणामों की घोषणा के लिए सटीक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
आरबीएसई ने राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट 2023 पहले ही घोषित कर दिए हैं। आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 में कुल पास प्रतिशत 95.65% रहा है। इसी तरह आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 में ओवरऑल पास परसेंटेज 96.60% रहा है।
2022 में, कक्षा 10 के परिणाम 13 जून को घोषित किए गए थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.8% था। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.38 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.62 प्रतिशत रहा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: